शराब के नशे में कार चालक का हंगामा, लाठी से हमला कर कार की तोड़फोड़

रीवा में शराब के नशे में कार चालक का हंगामा, लाठी से हमला कर कार की तोड़फोड़

रीवा शहर के सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर पर दो कारों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना अमहिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक कार चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में दूसरी कार पर लाठी से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अभिषेक सिंह ने बताया कि वह नए बस स्टैंड की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान बगल से निकली एक अर्टिगा कार उनकी गाड़ी से हल्की टकरा गई। आरोप है कि अर्टिगा चालक नशे की हालत में था। मामूली टच होने के बाद वह गाड़ी से लाठी निकालकर अभिषेक सिंह की कार पर हमला करने लगा। हमले में कार का कांच टूट गया। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। आरोपी चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button