शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला

IMG 20260408 WA0031 News E 7 Live

शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश सागर

शहर के छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी। हालांकि पुलिस की तत्परता और लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, भीम वार्ड के निवासी लंबे समय से क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष दुकान के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत अपने वाहन में बैठा लिया।

इसी बीच, सड़क पर गिरे पेट्रोल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई, जिससे आग ने तेजी से उग्र रूप धारण कर लिया। जहां आग लगी, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग पर काबू पाया।

घटना के समय जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना एवं छोटी बजरिया पुलिस चौकी का बल मौके पर मौजूद था। जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया गया। विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की।

पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि वार्डवासी लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button