शिक्षको ने प्रदर्शन कर दी आन्दोलन की चेतावनी,18 अप्रैल प्रदेशव्यापी आंदोलन की हुंकार

IMG 20260411 WA0013 scaled News E 7 Live

शिक्षको ने प्रदर्शन कर दी आन्दोलन की चेतावनी,18 अप्रैल प्रदेशव्यापी आंदोलन की हुंकार

अमित श्रीवास्तव कुसमी।

सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर ब्लाक स्तरीय ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ब्लाक इकाई कुसमी के तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी कुसमी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार दीनबंधु प्रजापति को ज्ञापन सौंपा है।

यह ज्ञापन ब्लाक इकाई कुसमी के संयोजक मोहन लाल पनिका के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में शिक्षकों ने TET परीक्षा निरस्त करने,नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की प्रमुख मांगें रखीं। वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी 18 अप्रैल 2026 को राजधानी भोपाल में आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दें।

कार्यक्रम के अंत में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि शासन द्वारा जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button