साइबर ठगी का बड़ा खुलासा,13 युवक गिरफ्तार,ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा,13 युवक गिरफ्तार,ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। सूरत (गुजरात) में दर्ज साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि सूरत में दर्ज एक मामले में सेवानिवृत्त बुजुर्ग के खाते से करीब 7 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने ओटीपी और एपीके फाइल के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर रकम आहरित कर ली थी।

गुजरात पुलिस पहले से तकनीकी साक्ष्य जुटा चुकी थी। करीब एक सप्ताह तक गुजरात पुलिस की टीम ने थाना समान और विश्वविद्यालय थाना पुलिस के साथ मिलकर तकनीकी आधार पर जांच की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान किराए के मकान में दबिश देकर 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और अधिकांश युवक उत्तराखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से भारी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button