11अप्रैल को लुरघुटी मे मेगा शिविर का आयोजन,बीएमओ ने हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की

IMG 20260410 WA0018 News E 7 Live

11अप्रैल को लुरघुटी मे मेगा शिविर का आयोजन,बीएमओ ने हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की

अमित श्रीवास्तव 

एमपी के सीधी जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉक्टर विकेट सिंह ने जानकारी देकर बताया कि जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत लुरघुटी के पंचायत भवन में मेगा शिविर का आयोजन 11अप्रैल को किया गया है।

जहां पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु यह शिविर का लगाई जा रही है। जहा इस शिविर मे मेगा हेल्थ कैंप किया जाना है, जिसका उद्देश्य कुसमी के आम जनमानस को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जांच उपचार एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण कार्य ,नेत्र परीक्षण टीवी जांच ,उपचार, किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एचपीवी वैक्सीनेशन,होना है।

वही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता हितग्राहियो को लाभ पहुचाने हेतु शिविर लगाई जा रही है।

जहा कुसमी खंड चिकित्सा अधिकारी विकट सिंह के द्वारा कहा गया है कि क्षेत्रीय लोग शिविर में पहुंचे, और पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठावे इसके साथ साथ कहा है कि कुसमी स्वास्थ विभाग के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है साथ ही बताये की सारी योजनाएं कुसमी पोड़ी भुइमाड टमसार में भी हितग्राहियों को सेवाये दी जा रही है। हर उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य से जुड़े हर मामले का लाभ हितग्राही ले सकते हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button