4 माह के मासूम का अपहरण प्रयास नाकाम, मां की सतर्कता से बची जान, जंगल की ओर भागा संदिग्ध

4 माह के मासूम का अपहरण प्रयास नाकाम, मां की सतर्कता से बची जान, जंगल की ओर भागा संदिग्ध

एमपी के सीधी जिले के थाना मड़वास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतरवार के दाड़ीटोला में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पहाड़ किनारे बने घर में सो रहे चार माह के मासूम बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले जा रहा था। तभी बच्चे की मां की नजर उस पर पड़ गई। जैसे ही मां ने शोर मचाया, पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी।

जहा घिरता देख घबराया संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को जमीन पर फेंककर जंगल की ओर भाग निकला। जब परिजन और ग्रामीण बच्चे के पास पहुंचे तो वह बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। यह दृश्य देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया।

वही बच्चे के पिता प्रवेश कुशवाहा ग्राम कतरवार के निवासी हैं। उनका घर दाड़ीटोला के पहाड़ी किनारे स्थित है, जहां सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

जिले के थाना मड़वास पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के जंगल और संभावित रास्तों पर सर्चिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

जहा फिलहाल चार माह का मासूम अस्पताल में बेहोश है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मां की नजर न पड़ती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button