40 ट्रेक्टरो के साथ अमेरिका–भारत व्यापारिक समझौते के विरोध में सिहावल में गरजा किसान आंदोलन

अमेरिका–भारत व्यापारिक समझौते के विरोध में सिहावल में गरजा किसान आंदोलन, 40 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

एमपी के सीधी जिले के सिहावल जनपद कार्यालय में शुक्रवार को अमेरिका–भारत व्यापारिक समझौते के विरोध में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली और धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि यह समझौता उनकी आजीविका, फसलों और भविष्य के साथ सीधा विश्वासघात है। जहा प्रदर्शन में 40 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान, सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

वही धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि किसानों की मेहनत और सम्मान पर चोट करने वाले किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह संघर्ष केवल किसानों का नहीं, बल्कि पूरे देश के अन्नदाताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है।” उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना व्यापक चर्चा और किसानों की सहमति के ऐसे समझौते थोपना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

वही प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, मानसिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, जनपद उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई ग्राम पंचायतों के सरपंच भी किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे और एकजुटता दिखाई।

जहा धरना-प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय सिहावल के सामने आयोजित किया गया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान काफी समय तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहा, जिससे प्रदर्शनकारियों में नाराजगी देखी गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस और सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button