7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

IMG 20260327 WA0004 News E 7 Live

7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई रविंद्र गुरु कसरावद पुलिस थाने में पदस्थ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिष्टान निवासी फरियादी श्यामलाल उपाध्याय ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि एएसआई रविंद्र गुरु उनसे एक मामले में राहत देने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा एक दिन पहले 3 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे।

लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की और गुरुवार को आरोपी को शेष 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है।

यह पूरी कार्रवाई खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में की गई, जहां फिलहाल लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button