95 अंक लाकर कार्तिक गुप्ता ने रचा इतिहास,नवोदय विद्यालय चुरहट में चयन, नेहा कोचिंग सेंटर की मेहनत रंग लाई

20260318 174508 News E 7 Live

95 अंक लाकर कार्तिक गुप्ता ने रचा इतिहास,नवोदय विद्यालय चुरहट में चयन, नेहा कोचिंग सेंटर की मेहनत रंग लाई

सीधी। जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब नवोदय विद्यालय चुरहट की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और गांधी हाई स्कूल सीधी के छात्र कार्तिक गुप्ता ने शानदार सफलता हासिल की। कार्तिक ने 100 में से 95 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

कार्तिक गुप्ता, पिता राजेश गुप्ता एवं माता ममता गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का बड़ा योगदान रहा है। बीते लगभग एक वर्ष से कार्तिक “नेहा कोचिंग सेंटर” में नवोदय परीक्षा की विशेष तैयारी कर रहा था। कोचिंग संस्थान द्वारा दी गई नियमित मार्गदर्शन, टेस्ट सीरीज और अनुशासित पढ़ाई ने कार्तिक को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

परिणाम घोषित होते ही नेहा कोचिंग सेंटर में खुशी का माहौल छा गया। संचालक सहित सभी शिक्षकों ने इस सफलता को अपनी मेहनत का परिणाम बताया और कार्तिक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कार्तिक के माता-पिता को भी लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को देते हुए कहा, “मैं स्कूल में नियमित पढ़ाई करता था, लेकिन कोचिंग सेंटर से मिलने वाली अतिरिक्त जानकारी और अभ्यास ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया। यही वजह रही कि मैं नवोदय की परीक्षा को सफलतापूर्वक क्रैक कर पाया।”

नेहा कोचिंग सेंटर के संचालक ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि छात्रों को सही दिशा और आत्मविश्वास देना है। कार्तिक की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्तिक गुप्ता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे सीधी जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है, जो मेहनत और समर्पण के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button