भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट


भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े
एक दूसरे के ऊपर हुई पत्थर बाजी
पत्थर के साथ टमाटर भी फेक
पानी की बोतलें भी फेंकी गई
कांग्रेस बीजेपी हुई आमने-सामने
विवाद गर्माया
पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई
– इंदौर में कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) का भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने किया घेराव
– दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस कार्यालय घेरा
– दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर स्थिति नियंत्रित की।
– भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोका।
– बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय पर इकट्ठे हो गए, जिससे टकराव की स्थिति बनी, पुलिस दोनों पक्षों को संभाल रही है।
– बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अनुचित (अर्धनग्न) प्रदर्शन, जिसे भाजयुमो ने देश की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया।
– भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि जब विश्व भारत की एआई क्षमता की सराहना कर रहा है, तब राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ है।
– घेराव के दौरान दोनों पक्षों में हुई खूब धक्का मुक्की
