मोबाईल पर अश्लील वीडियो देखा और चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

रीवा में नाबालिग से जुड़ा गंभीर अपराध, मोबाइल पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रभाव की आशंका, 14 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप

एमपी के रीवा में नाबालिग से जुड़ा गंभीर अपराध, मोबाइल पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रभाव की आशंका, 14 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है।

रीवा जिले के जिले के तेउथर क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोर पर अपनी छह वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले किशोर द्वारा मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक सामग्री देखे जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

वही परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। आरोप है कि किशोर ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद बच्ची की स्थिति संदिग्ध लगने पर परिवार को शक हुआ। पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर मामला उजागर होते ही परिवार स्तब्ध रह गया।

वही परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और आवश्यक इलाज कराया गया। चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना से आहत परिवार ने रविवार को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

जहा अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button