चक्की के खुले कमरे में जुआ, 52 पत्ते और 7300 रुपये जब्त

चक्की के खुले कमरे में जुआ, 52 पत्ते और 7300 रुपये जब्त

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 7,300 रुपये नगद जब्त किए हैं। कार्रवाई अशोक मोटवानी की चक्की के खुले कमरे में की गई, जहां हार-जीत का खेल चल रहा था।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि चक्की परिसर में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम मौके पर पहुंची। कमरे में बैठे लोग ताश के पत्तों पर रकम लगाते पाए गए। छापे के दौरान सभी को मौके पर ही घेर लिया गया और पूछताछ की गई।

कार्रवाई में दीनबंधु प्रजापति, अशोक मोटवानी, कईम अहमद, सूरज प्रजापति, कृष्ण कुमार गुप्ता, कलाम खान, अयोध्या गुप्ता और ओमप्रकाश विश्वकरमा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि चक्की का कमरा खुला होने के कारण आसपास के लोगों की नजर भी इस गतिविधि पर पड़ी थी। हालांकि जुआ खेल रहे लोग इसे सामान्य बैठकी बता रहे थे, लेकिन मौके से बरामद पत्ते और नगदी ने तस्वीर साफ कर दी। पुलिस ने जब्त सामान को पंचनामा बनाकर थाने में जमा कराया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button