महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में एक महिला को बंधक बनाकर 10 दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। महिला के साथ उसके दो मासूम बच्चों का भी अपहरण किया गया था। महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर मुलाहिजा करा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीया ने बताया कि पीड़ित दंपति खेत और ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। लेकिन पति पिछले 10 दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश कर रहा था लेकिन दस दिन बाद महिला अपने पति को एक कच्चे मकान में मिली, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 फोन किया सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया। इसके बाद पीड़िता और बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला का चिकित्सकीय परीक्षण (मुलायजा) किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी सीएसपी भी जिला अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button