सीधी–रीवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय दिनेश केवट की मौके पर मौत

सीधी–रीवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय दिनेश केवट की मौके पर मौत, चालक फरार

एमपी के सीधी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सर्रा के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश केवट (45 वर्ष) निवासी कोलदाहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे उस समय लगी, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत डायल 112 और परिजनों को सूचना दी गई।

जहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले को लेकर चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला ने बताया कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

वही पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button