सैरपुर में दूसरी बार टूटी भगवान हनुमान की प्रतिमा, आरोपी हिरासत में,पहले से न्यायालय में लंबित है मामला

सीधी के सैरपुर में दूसरी बार टूटी भगवान हनुमान की प्रतिमा, आरोपी हिरासत में,पहले से न्यायालय में लंबित है मामला

एमपी के सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैरपुर में एक बार फिर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की घटना सामने आई है। गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को अराजक तत्व द्वारा दूसरी बार क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

वही जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी इसी व्यक्ति द्वारा मंदिर की प्रतिमा को तोड़ा गया था। उस घटना के बाद ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। अब बावजूद इसके, आरोपी ने दोबारा उसी मंदिर को निशाना बनाते हुए प्रतिमा को क्षति पहुंचाई।

इस मामले मे ग्रामीण प्रिंस सिंह ने बताया कि यह दूसरी बार है जब हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ा गया है। पहले भी गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी और लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक शंकर साकेत द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूर्व में दर्ज मामले की भी समीक्षा की जाएगी।

वही फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button