सीधी में शराब दुकानों की बोली पूरी,चुरहट से अमिलिया तक करोड़ों की बरसात, अब महंगी पड़ेगी शराब

सीधी में शराब दुकानों की बोली पूरी,चुरहट से अमिलिया तक करोड़ों की बरसात, अब महंगी पड़ेगी शराब!

सीधी जिले में वर्ष की बहुप्रतीक्षित शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। चुरहट, बहरी, रामपुर और अमिलिया की दुकानों के लिए हुई ई-टेंडर और ऑक्शन प्रक्रिया में करोड़ों रुपये की ऊंची बोलियां लगीं। इस बार की बोली ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जिलेवासियों को शराब महंगी पड़ सकती है।

चुरहट: गंगा सिंह ने मारी बाजी

चुरहट शराब दुकान के लिए गंगा सिंह और अश्वनी के बीच टेंडर भरे गए थे। अंतिम ऑक्शन में गंगा सिंह और केडी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिरकार गंगा सिंह ने 14 करोड़ 25 लाख रुपये की ऊंची बोली लगाकर चुरहट का ठेका अपने नाम कर लिया।

बहरी: अमर सिंह बने सबसे ऊंचे बोलीदाता

बहरी शराब दुकान के लिए गंगा अमर सिंह और उपेंद्र सिंह ने ई-टेंडर भरा था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अमर सिंह ने 14 करोड़ 49 लाख 900 रुपये की बोली लगाकर यह टेंडर हासिल किया।

रामपुर: केडी सिंह ने 16 करोड़ से अधिक में लिया ठेका

रामपुर में अश्विनी, गंगा और अवध ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अंतिम चरण में केडी सिंह ने 16 करोड़ 3 लाख रुपये की हाईएस्ट बोली लगाकर रामपुर शराब दुकान अपने नाम कर ली।

अमिलिया: 20 करोड़ पार पहुंची बोली

अमिलिया शराब दुकान के लिए गंगा सिंह और मनोज सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इस प्रक्रिया में नारर्विच ट्रेडर्स ने 20 करोड़ 4 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर टेंडर हासिल किया। अमिलिया की बोली जिले में सबसे ज्यादा रही।

जिले में चार प्रमुख दुकानों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही करोड़ों रुपये का राजस्व शासन को मिलेगा। हालांकि इतनी ऊंची बोलियों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दुकानदार अपनी लागत निकालने के लिए शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

फिलहाल प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सफल बताया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई दरें कब से लागू होती हैं और बाजार में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button