नहर में डूबा 16 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ की तलाश जारी – News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा
Sidhi news:सीधी जिले में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के बिठौली स्थित नहर में एक 16 वर्षीय युवक नहर में डूब गया.
बताया जा रहा है कि तितली गांव निवासी अंकित पटेल (16), पिता राम सुंदर पटेल, बुधवार को नहर के पास गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब युवक को नहर में डूबते देखा तो तुरंत इसकी सूचना अमिलिया पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू के लिए State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और युवक के दूर तक बह जाने की आशंका के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
Sidhi news:घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। होली जैसे त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने गांव की खुशियों को गम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमिलिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि नहर के किनारे कहीं भी युवक दिखाई दे या कोई सुराग मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि खोज अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।
प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और युवक की तलाश लगातार की जा रही है।
