शव वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार – News E 7 Live

 शव वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। बाजारपुरा और जीएम कॉम्प्लेक्स के बीच स्थित नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास नगर परिषद पाली का शव वाहन एक राहगीर को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के शव वाहन पाली की ओर जा रहा था। इसी दौरान देवगवा निवासी 40 वर्षीय संजू कोल को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक मौके पर ही अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता की कोशिश की और डॉक्टर को बुलाया।

मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजू कोल पिता स्वर्गीय बिहारी कोल, निवासी दईगवा थाना नौरोजाबाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और शोक का माहौल छा गया।

सूचना पर नौरोजाबाद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि टक्कर के बाद शव वाहन पलटा हुआ पड़ा था, जबकि चालक घटनास्थल से फरार था। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसईसीएल रीजनल अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त शव वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला तेज रफ्तार या लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की जरूरत को रेखांकित किया है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button