हर्ष और उल्लास रूप में मनाई गई स्व. इंद्रजीत कुमार की जयंती

हर्ष और उल्लास रूप में मनाई गई स्व. इंद्रजीत कुमार की जयंती। 

गृह ग्राम सुपेला स्थित समाधि स्थल पर हुई श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि अर्पित करने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अनुयायी एवं समर्थक।

सीधी, 5 मार्च। पूर्व मंत्री एवं जनसेवक स्व. इंद्रजीत कुमार की जन्म जयंती आज सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। उनके गृह ग्राम सुपेला में स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने सुबह से ही उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा।

समाधि स्थल पर भक्ति गीतों के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें आगंतुकों ने एकाग्रचित्त होकर कार्यक्रम को सुना। सीधी, सिंगरौली, रीवा संभाग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से उनके अनुयायी एवं उनसे जुड़े लोगों ने पहुंचकर समाधि स्थल पर उन्हें स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित किए। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर सेवा का संकल्प भी लिया।

सीधी सिंगरौली और रीवा संभाग के साथ साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी उनकी जन्म जयंती पर समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। राजनीति में स्व. इंद्रजीत कुमार द्वारा स्थापित सुचिता, पारदर्शिता और सेवा भाव के मूल्यों को आत्मसात करते हुए इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

श्री कुमार अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उनके द्वारा पार्टी में हजारों कार्यकर्ता तैयार किए गए, जो आज समाज में पार्टी का मान बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम चितवरिया में श्री अवध सद्भावना समिति द्वारा दो दिवसीय लोकरंग उत्सव, फाग उत्सव एवं कवि सम्मेलन का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की लोकप्रियता सीधी जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी व्यापक रही, जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर भी उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीधी जिले के अलग अलग स्थानों पर समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पांजलि एवं पुष्पहार अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार के अनुयायियों एवं समर्थकों द्वारा प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रहती है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भी सैकड़ों समर्थक विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

अनुयायियों ने श्री कुमार के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा का संकल्प लिया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button