UPSC में रीवा की बेटी ने मारी बाजी हासिल की 56 वी रैंक

UPSC में रीवा की बेटी ने मारी बाजी हासिल की 56 वी रैंक

UPSC, 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद चारों ओर जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

​समीक्षा की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। समीक्षा के मामा गोपाल कृष्ण तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए समीक्षा की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दिया। उन्होंने बताया कि समीक्षा ने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की और आज उनकी मेहनत रंग लाई है।

​समीक्षा द्विवेदी की शुरुआती पढ़ाई इंदौर से हुई है। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बी.टेक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से MBA किया।

​समीक्षा पिछले 4-5 सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने इससे पहले भी दो बार इंटरव्यू दिया था, लेकिन अंतिम सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई थीं। पिछले साल वे मात्र 8 अंकों से पिछड़ गई थीं।

​समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। समीक्षा का पैतृक गांव रीवा मऊगंज जिले का डगदुआ है। समीक्षा की शादी हो चुकी है और उनके पति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं।

​समीक्षा द्विवेदी की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button