पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

छात्र की हालत गंभीर जिला अस्पताल के ICU में भर्ती… 

शहर के ओजस्विनी स्कूल के बाहर हुई वारदात

एमपी के दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच उस समय सनसनी फैल गई जब परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहे 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे साथियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार इमलाई निवासी ऋषि अपने 10वीं कक्षा के अंतिम पेपर देने के लिए मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकला, तभी वहां मौजूद एक अज्ञात छात्र ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल छात्र को अन्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वहां मौजूद छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।

टीआई मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button