बरचर बांध में डूबने से युवक की मौत,दो दिन बाद मिला दिनेश बैगा का शव

बरचर बांध में डूबने से युवक की मौत,दो दिन बाद मिला दिनेश बैगा का शव, एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

एमपी के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत बरचर बांध में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद शनिवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मड़वास अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाडिझिरिया निवासी दिनेश बैगा (27) पिता प्रेमलाल बैगा 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे बरचर बांध में नहाने के लिए गया था। जहा बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान कुछ राहगीरों ने बताया कि दिनेश को बांध में नहाने के लिए उतरते हुए देखा गया था। इसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया। बांध के किनारे उसके कपड़े पड़े हुए मिले, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जहा अब मृतक के पिता प्रेमलाल बैगा को बरचर बांध के पास रहने वाले राधेश्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने दिनेश को दोपहर के समय नहाने के लिए जाते हुए देखा था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया।

जिसकी सूचना मिलते ही मड़वास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने बांध में लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरू में कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार शनिवार 8 मार्च की सुबह करीब 9 बजे टीम को युवक का शव बांध के पानी में मिल गया।

जिसके बाद शव मिलने के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मड़वास अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

वही मड़वास थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि बरचर बांध में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button