पत्नी है युवक की कातिल आरोप परिजनों का,पत्नी के बार-बार बुलाने पर उसके मायके गया युवक का जंगल में मिला शव

पत्नी है युवक की कातिल आरोप परिजनों का

पत्नी के बार-बार बुलाने पर उसके मायके गया युवक का जंगल में मिला शव

संजय सिंह मझौली

थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम खंतरा निवासी अजय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य की पत्नी उसे अपने मायके बुलाया और दूसरे दिन रजनिया के जंगल में उसका शव मिला जिसको लेकर परिजन मृतक के पत्नी को कातिल बता रहे हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुलिस थाना सरई के पुलिस चौकी निवास जिला सिंगरौली के ग्राम रजनिया जंगल गौशाला के आगे की बताई जा रही है।पुलिस चौकी निवास में फरियादी मृतक का भाई विनय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य ग्राम खंतरा थाना मझौली जिला ने पुलिस चौकी निवास में 8 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया है जिन्होंने बताया कि घटना दिनांक 7 मार्च 2026 रात से दिनांक 8 मार्च 2026 की 8:00 बजे के मध्य बताई गई।

मृतक 7 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे बिना बताए घर से निकला था। मृतक की शादी 12 फरवरी 2026 को ग्राम गन्नई पुलिस चौकी बरका थाना सरई जिला सीधी में हिंदू रीति रिवाज के साथ स्वजातीय वैश्य परिवार में हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी 8 दिन ससुराल में रही थी इसके बाद 20 फरवरी को मायके गई थी एवं 22 फरवरी से मोबाइल के जरिए मृतक को मायके बुला रही थी और सर्त लगा रही थी की रात में आओ और अकेले आओ। दो बार मृतक अपने साथियों के साथ कुछ दूर गया लेकिन जैसे ही उसे जानकारी हुई थी साथ में कोई आ रहे हैं तो वह मना कर दी।ऐसे में परिजनों का सीधा आरोप है कि मृतक की पत्नी ही साजिश के तहत अपने पति अजय की हत्या कराई है।

इनका कहना

हमारे घर में मृतक की पत्नी जो हमारी भाभी है 8 दिन रही है उसके आचरण से पूरी आशंका है कि उसने ही मेरे भाई की हत्या साजिश के तहत कराई है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विनय वैश्य फरियादी एवं मृतक का भाई

मेरा बेटा कुछ राज की बातें अपने साथियों को बताया था जिससे पूरी आशंका है कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या करवाई है।

राज बहोर वैश्य मृतक का पिता

मृतक अपने भाभियों से यह भी बताया था कि उसकी पत्नी अंदरुनी बहाना बनाया था जिस कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने हैं। जिससे आशंका है कि वह अपने पति से नफरत करती थी जिस कारण हत्या करवा दी है।

मृतक की बड़ी मां

पुलिस के द्वारा हर बिंदुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

जितेंद्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button