चलते ई-रिक्शा में युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

69b1333321505 News E 7 Live

चलते ई-रिक्शा में युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

पाली के बाजार क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। ई-रिक्शा चला रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार रवि विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी पाली प्रोजेक्ट बुधवार को अपने ई-रिक्शा से बाजार क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान जब वे पाली के प्रकाश चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे अपने ई-रिक्शा में ही बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक ई-रिक्शा चला रहा था। प्रकाश चौराहे के पास अचानक उसे अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button