‘मैं बच्चों के बिना नहीं जी सकता, पत्नी कहती है मर जाओ’,मौत से पहले फूट-फूटकर रोया पति

IMG 20260312 WA0007 News E 7 Live

‘मैं बच्चों के बिना नहीं जी सकता, पत्नी कहती है मर जाओ’, मौत से पहले फूट-फूटकर रोया पति

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान दे दी. आत्महत्या के पहले इस व्यक्ति ने वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. मरने से पहले बनाए गए इस वीडियो को उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उसके बाद आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम मोईन काजी था, जो कि ऊंकाला रोड क्षेत्र का रहने वाला था.

पत्नी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

घटना मंगलवार के दिन की है, जहां गंभीर हालात में मोइन को आसपास के लोगों की मदद से रतलाम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की है. सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि ”एक व्यक्ति द्वारा जान देने का मामला सामने आया है. जिससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस पर संज्ञान लेते हुए स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

‘मैं तेरे लिए सर दर्द बना, इसलिए अब जा रहा हूं”

पत्नी से प्रताड़ित होकर जान देने वाले शौहर मोइन ने मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो में कहा कि, ”मेरी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर अपने बच्चों को लेकर मायके चली जाती है और मेरे बच्चों से मेरी बात भी नहीं करवाती है. इतना ही नहीं उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है और वह मुझे बार-बार मर जाने का कहती है. मैं अपने दोनों बच्चों के बिना नहीं रह सकता हूं. इस लड़की को सिर्फ आजादी चाहिए. मैं ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता था, लेकिन तूने मुझे मजबूर कर दिया. मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी और उसके मां-बाप जिम्मेदार होंगे. मेरी दोनों बच्चियों को मेरी अम्मी के सुपुर्द कर देना.”

वीडियो बनाने के बाद मोइन ने आत्महत्या कर ली. सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को देखने के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. वहीं, मृतक के परिवार जनों ने भी उसकी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button