छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग

20260312 112033 News E 7 Live

छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग

एमपी के सीधी जिले के ग्राम बघवार स्थित छुहिया घाटी में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग करीब 10 हेक्टेयर से अधिक जंगल क्षेत्र में फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में आग लगी है, उसी इलाके में पिछले लगभग 20 दिनों से हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। ऐसे में आग की वजह से हाथियों के सामने भी खतरा पैदा हो गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के डिप्टी रेंजर बिनी आनंद ने अपनी टीम के साथ आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि आग पर जल्द ही काबू पाने की कोशिश की जा रही है ताकि जंगल और वन्यजीवों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

यह भी बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सूखी घास और गर्म हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। मौके पर वन विभाग के करीब 5 कर्मचारी, 8 चौकीदार और कई ग्रामीण मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इसके साथ-साथ हाथियों की लोकेशन पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

वही वन विभाग की टीम हाथियों को आग से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें दूसरे सुरक्षित इलाके की ओर मोड़ने की भी कोशिश कर रही है। विभाग का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड आग के नजदीक पहुंचता है तो उन्हें तुरंत सुरक्षित दिशा में ले जाया जाएगा।

जहा अब स्थानीय राहगीर संतोष यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने घाटी क्षेत्र से धुआं उठते देखा। इसके बाद तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

वही फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार आग पर नियंत्रण पाने में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। वहीं जंगल में मौजूद हाथियों की सुरक्षा को लेकर भी विभाग पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button