रीवा में शराब दुकानों की नीलामी तेज17 में से 13 समूह बिके, 4 समूहों की बोली आज से फिर शुरू

IMG 20260316 WA0031 News E 7 Live

रीवा में शराब दुकानों की नीलामी तेज17 में से 13 समूह बिके, 4 समूहों की बोली आज से फिर शुरू

रीवा जिले में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक कुल 17 में से 13 शराब समूहों की नीलामी पूरी हो चुकी है, जबकि 4 समूह अभी शेष हैं। शेष समूहों की बोली प्रक्रिया सोमवार 16 मार्च से दोबारा शुरू की जाएगी।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश समूहों की बोली आरक्षित मूल्य के आसपास या उससे अधिक पर लगी है। हाल ही में गुढ़ समूह को सुप्रभ ग्रुप ने 19.64 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही अब जिले में केवल चार समूहों की नीलामी बाकी रह गई है।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान कई बड़े ठेकेदारों ने बोली लगाई है। जय महाकाल, मां भगवती, चंदेल ट्रेडर्स और बीकेडी ट्रेडर्स जैसे समूहों ने कई शराब दुकानों के ठेके हासिल किए हैं। आबकारी विभाग को उम्मीद है कि शेष समूहों की नीलामी भी जल्द पूरी हो जाएगी।

अब तक बिके शराब समूह

समूह

आरक्षित मूल्य

अंतिम बोली

खरीदार

गुढ़

19.64 करोड़

19.64 करोड़

सुप्रभ ग्रुप

सिरमौर चौराहा

59.58 करोड़

59.58 करोड़

जय महाकाल

सेमरिया

28.98 करोड़

29.51 करोड़

प्रकाश सिंह

देवतालाब

19.30 करोड़

20.61 करोड़

मैडस्टोन

मनगवां

28.92 करोड़

28.92 करोड़

मां भगवती

समान

55.44 करोड़

65.16 करोड़

आशीष बघेल

ट्रांसपोर्ट

51.11 करोड़

53.68 करोड़

जय महाकाल

इटौरा

36.32 करोड़

38.38 करोड़

जय महाकाल

मऊगंज

28.44 करोड़

32.44 करोड़

बीकेडी ट्रेडर्स

नईगढ़ी

14.59 करोड़

16.57 करोड़

सिद्धार्थ सिंह

बरौली

12.22 करोड़

14.35 करोड़

राकेश मढेसिया

रीवा पीटीएस

51.75 करोड़

53.58 करोड़

चंदेल ट्रेडर्स

गढ़

22.49 करोड़

24.55 करोड़

मां भगवती

अभी इन समूहों की नीलामी बाकी

समूह

आरक्षित मूल्य

बैकुंठपुर

30.48 करोड़

डभौरा

16.67 करोड़

हनुमना

17.79 करोड़

चाकघाट

11.58 करोड़

आज से फिर शुरू होगी बोली प्रक्रिया

आबकारी विभाग के अनुसार शेष चार समूहों के लिए 16 मार्च से दोबारा बोली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि इन समूहों के लिए भी जल्द ही खरीदार मिल जाएंगे और जिले में नई आबकारी व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button