केस वापस लेने का दबाव,महिला के बेटे से रास्ता रोककर मारपीट, फिर दी जान से मारने की धमकी

Screenshot 20260318 085132 News E 7 Live

केस वापस लेने का दबाव,महिला के बेटे से रास्ता रोककर मारपीट, फिर दी जान से मारने की धमकी

एमपी के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदौरा की रहने वाली कुसुमकली साकेत ने एक बार फिर गांव के कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं हो रही हैं। महिला का कहना है कि तीन दिन पहले भी उन्होंने इसी मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए।

वही पीड़िता के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों द्वारा उनके बेटे को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार दो-तीन दिनों से उसे धमकियां दी जा रही थीं। बुधवार सुबह जब उनका बेटा लाला साकेत घर से सामान लेने के लिए निकला, तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

जहा लाला साकेत ने बताया कि सहजाद खान पिता हनीफ खान ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि अपनी मां से कहो कि केस वापस ले ले, नहीं तो अंजाम और भी बुरा होगा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

इस मामले में एडवोकेट महेंद्र पांडे ने बताया कि महिला और उनके बेटे को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब दोबारा मारपीट की घटना सामने आई है, इसलिए फिर से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं, थाना प्रभारी अमिलिया राकेश बैंस ने बताया कि पहले से मारपीट का मामला दर्ज है। यदि दोबारा ऐसी घटना सामने आई है तो उसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button