सड़क विवाद ने लिया खतरनाक मोड़,“झोपड़ी में आग लगाकर फंसाने” की धमकी का आरोप

20260318 182428 News E 7 Live

सड़क विवाद ने लिया खतरनाक मोड़,“झोपड़ी में आग लगाकर फंसाने” की धमकी का आरोप, तहसीलदार को बुधवार को सौंपा गया शिकायत पत्र

सीधी जिले की गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम कूड़ी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर और चिंताजनक रूप लेता जा रहा है। सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ यह मामला अब आपराधिक धमकियों तक पहुंच गया है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है।

बुधवार को तहसीलदार को सौंपा गया आवेदन

शिकायतकर्ता सुनील सोंधिया ने आज बुधवार को तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम कूड़ी में लगभग 1500 मीटर शासकीय राजस्व भूमि पर सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जो गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मार्ग के अभाव में वार्ड क्रमांक 108 से 112 तक एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

अतिक्रमण से रुका विकास कार्य

पूर्व में अभियंता द्वारा निरीक्षण और पटवारी की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि संबंधित भूमि शासन की है। पंचायत प्रस्ताव के आधार पर सुनील सोंधिया ने कच्चा रास्ता भी बनवाया था, लेकिन आरोप है कि मुन्ना साकेत और रमईया साकेत ने उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित कर दिया। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर लगाकर कच्चे मार्ग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

झोपड़ी में आग लगाकर फंसाने” की धमकी का आरोप

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुन्ना साकेत और रमईया साकेत द्वारा यह कहा गया है कि वे अपनी ही झोपड़ी में आग लगा देंगे और इसका झूठा आरोप सुनील सोंधिया पर लगा देंगे। इस कथित धमकी के बाद शिकायतकर्ता ने खुद की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

तहसीलदार राकेश शुक्ला ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटवाएगा और सड़क निर्माण का रास्ता साफ करेगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button