कुसमी थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न,नवरात्रि और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, सौहार्द बनाए रखने की अपील

IMG 20260319 WA0000 News E 7 Live

कुसमी थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न,नवरात्रि और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी नवरात्रि और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से कुसमी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों ने भाग लिया और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।

वही बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह एवं थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने की। उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों के त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं, इसलिए इन अवसरों पर किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जहा इस दौरान जेई मड़वास राजेन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, विमल जायसवाल, डॉ. रईस खान, डॉ. ए.एच. अंसारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, महावीर सिंह, रामपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, शिवमूरत विश्वकर्मा, संतोष कुमार गर्ग, प्रदीप शुक्ला, ऋषिकेश गुप्ता, उमेश साकेत, संजय शुक्ला, दीन चंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक का उद्देश्य यही रहा कि कुसमी क्षेत्र में नवरात्रि और ईद का पर्व आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button