कांग्रेस में नई टीम की एंट्री, विजय कोल ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, कई नए चेहरों को मिला मौका

congress list delhi elections 1 News E 7 Live

कांग्रेस में नई टीम की एंट्री, विजय कोल ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, कई नए चेहरों को मिला मौका

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले की राजनीति में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष विजय कोल ने अपनी टीम का ऐलान करते हुए अनुभव और युवा ऊर्जा के संतुलन पर खास ध्यान दिया है। इस नई टीम में कई पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला अध्यक्ष के रूप में विजय कोल पहले से ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं संगठन महासचिव के पद पर पुष्पराज सिंह को नियुक्त किया गया है। कोषालय की जिम्मेदारी ओम प्रकाश गुप्ता को दी गई है, जो संगठन की आर्थिक व्यवस्था को संभालेंगे।

उपाध्यक्ष पद पर कुल सात नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें रामगोपाल दाहिया, सुखरोन कोल, ज्ञानप्रकाश पटेल, प्रमोद उपाध्याय, बिहारी सिंह गोंड, अशोक मिश्रा और अमर बहादुर सिंह शामिल हैं। इन सभी नेताओं को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर नौ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें कृष्णा सिंह, तिलकराज सिंह, राजेश शुक्ला, बहोरी साहू, दुर्गा गुप्ता, मो नईम, राजय अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह सेंगर और बेटी बाई रजक के नाम शामिल हैं। इन नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की जा रही है।

सचिव पद पर भी दस कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। इनमें माया सिंह, अयोध्या प्रजापति, हेमनाथ बैगा, संतोष सिंह राठौर, अम्बिका चौधरी, राम किंकर पाल, सुनील झारिया, जिया लाल बैगा, झल्लू कोल और प्रदीप तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में विक्की दाहिया को नियुक्त किया गया है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button