मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों तक रहेगा बारिश का दौर

मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों तक रहेगा बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ (टर्फ) के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले तीन दिनों में ही 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिर चुके हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं, पपीता, केले और संतरे की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों में चिंता का माहौल है।

ग्वालियर जैसे शहरों में दिन और रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक का अंतर देखा गया, जिससे ठंडक महसूस हो रही है। अगले 48 घंटों में टीकमगढ़, सतना, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, कटनी, सीधी समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 22-23 मार्च तक सिस्टम कमजोर पड़ने की उम्मीद है, उसके बाद मौसम सामान्य होने लगेगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button