जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: D-1 टाइगर का LIVE मूवमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Screenshot 20260323 212957 News E 7 Live

जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: D-1 टाइगर का LIVE मूवमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

सोमवार दोपहर उमरिया के ताला-उमरिया मार्ग पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। भद्रशिला के पास अचानक जंगल का राजा सड़क किनारे नजर आया और वो भी खाली नहीं, बल्कि अपने जबड़ों में गाय का शिकार दबाए हुए। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया।

घटना के कुछ ही देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस हैरान कर देने वाले दृश्य को देखकर दंग हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे जंगल की ताकत बताया, तो किसी ने बढ़ते मानव-वन्यजीव टकराव पर चिंता जताई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, D-1 मेल टाइगर बेहद आत्मविश्वास के साथ सड़क के किनारे-किनारे आगे बढ़ रहा था। उसके जबड़ों में दबा शिकार साफ दिख रहा था, और उसकी चाल में किसी तरह का डर नहीं था। कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा मानो जंगल खुद सड़क पर उतर आया हो।

D-1 कोई साधारण बाघ नहीं है। यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन डाटी की पहली संतानों में से एक है। करीब 7 साल की उम्र में यह बाघ पूरी तरह परिपक्व और ताकतवर हो चुका है। खितौली और मगधी रेंज में इसका खासा दबदबा माना जाता है, जहां यह अपने क्षेत्र पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

इस घटना ने एक बार फिर जंगल और इंसानी आबादी के बीच बढ़ती नजदीकियों को उजागर कर दिया है। जिस जगह यह घटना हुई, वह सड़क से जुड़ा इलाका है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। फिलहाल, वायरल वीडियो के चलते D-1 टाइगर एक बार फिर चर्चा में है अपने बेखौफ अंदाज और ताकत के कारण।

Dhurandhar 2 860x516 3 News E 7 Live

हरिओम चित्र मंदिर में पाली में…….

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button