सीधी सहकारी बैंक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,आशय तिवारी को सौंपा गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार

IMG 20260324 WA0029 News E 7 Live

सीधी सहकारी बैंक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,आशय तिवारी को सौंपा गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार

भोपाल मे स्थित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित ने प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सीधी में पदस्थ प्रबंधक लेखा आशय तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 23 मार्च 2026 को जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस जारी आदेश के अनुसार, आशय तिवारी जो कि कैडर अधिकारी श्रेणी-III के अंतर्गत कार्यरत हैं, उन्हें आगामी आदेश तक के लिए यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहकारी बैंकिंग व्यवस्था में इस तरह के प्रभार सौंपे जाने को प्रशासनिक निरंतरता और कार्यों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी क्षेत्रीय स्तर पर किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए एक अहम वित्तीय संस्थान है। ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद बेहद जिम्मेदारीपूर्ण होता है, जो बैंक के संचालन, वित्तीय अनुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अब आशय तिवारी को इस पद का प्रभार मिलने से बैंक के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके पूर्व अनुभव और वित्तीय प्रबंधन में दक्षता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जहा इस संबंध में आदेश पर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेगी।

वही इस नियुक्ति के बाद सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की संभावना है, जिससे जिले के हजारों खाताधारकों और किसानों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button