Sidhi news:सीधी: पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार; सेमरिया पुलिस ने 20 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

FB IMG 1774446336846 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, थाना सेमरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को घटना के महज 20 घंटे के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण एवं कारण

ग्राम बढ़ौरा निवासी फरियादी मोनिक कुमार रावत (17 वर्ष) ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता मिथिला उर्फ ललवा रावत, उसकी माँ उमा रावत के चरित्र पर संदेह करते थे। इसी शक और रंजिश के चलते आरोपी ने मृतिका को लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की, जिससे घटनास्थल पर ही उमा रावत की मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेमरिया में अपराध क्रमांक 88/26, धारा 296बी, 351(3), 103(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सेमरिया उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में दो अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से सघन दबिश दी और फरार आरोपी मिथिला उर्फ ललवा रावत (45 वर्ष) को घटना के महज 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सराहनीय भूमिका पुलिस टीम

Sidhi news:उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सेमरिया उनि. केदार परौहा, उनि. विकास सिंह, सउनि. भूपेंद्र बागरी, सउनि. टीडी रावत, प्र.आर. पंकज विश्वकर्मा, आर. विनीत सिंह एवं आर. मनीष शुक्ला की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button