कुसमी थाना परिसर में कन्या भोज का भव्य आयोजन, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने लिया आशीर्वाद

IMG 20260327 WA0000 News E 7 Live

नवरात्रि पर नारी शक्ति का सम्मान,कुसमी थाना परिसर में कन्या भोज का भव्य आयोजन, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने लिया आशीर्वाद

नवरात्रि के पावन अवसर पर कुसमी थाना परिसर में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने कन्याओं के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उन्हें ससम्मान बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान कन्याओं को चुनरी, उपहार एवं नगद राशि भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। पूरा थाना परिसर भक्ति भाव और उत्साह से सराबोर नजर आया।

वही थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि के नवमे दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं और उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

जहा इस अवसर पर उन्होंने नगर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और माता रानी की कृपा बनी रहने की कामना की। साथ ही कन्याओं से आशीर्वाद लेकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

वही कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी सहभागिता देखने को मिली, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। पुलिस और आमजन के बीच इस तरह के आयोजनों से विश्वास और संबंध मजबूत होते हैं, यह संदेश भी इस आयोजन के माध्यम से दिया गया।

जहा नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह कन्या भोज न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में नारी सम्मान और एकता की भावना को भी और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button