Sidhi news:अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही; रेत से लदा हाइवा और जेसीबी मशीन ज़ब्त

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

Sidhi news:दिनांक 26 मार्च 2026 की रात्रि, थाना अमिलिया की पुलिस टीम वाहन चेकिंग हेतु मूड़ा पहाड़ क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी में बृजवासी लाल पटेल के ढाबे के सामने जेसीबी मशीन के माध्यम से हाइवा में अवैध रूप से रेत लोड की जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी। तस्दीक के दौरान पाया गया कि हाइवा क्रमांक UP63AT2022 में जेसीबी मशीन क्रमांक UP63AT7172 द्वारा अवैध रूप से रेत का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था।

कार्यवाही एवं ज़ब्ती

मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी बृजवासी लाल पटेल से रेत उत्खनन व भंडारण के संबंध में वैध दस्तावेज/लाइसेंस मांगे गए, जो प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रेत से लदे हाइवा और जेसीबी मशीन को मौके पर ज़ब्त कर लिया है। अंधेरे का लाभ उठाकर हाइवा चालक फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

पंजीकृत अपराध

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5) एवं खान खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका

Sidhi news:उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार, प्र.आर. लोकेन्द्र सिंह, आर. अभिषेक चौधरी एवं आर. रघुराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button