तहसील कार्यालय मे आकर शराब पीना पड़ा महगा,मिला नोटिस

20260330 115810 News E 7 Live

कुसमी तहसील में अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन, कलेक्टर विकास मिश्रा ने कर्मचारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सीधी जिला प्रशासन में अनुशासन बनाए रखने को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में कुसमी तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर टीकम प्रसाद पनिका के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के अनुसार संबंधित कर्मचारी पर नशे की हालत में कार्यालय पहुंचकर सहकर्मी के साथ अनुचित व्यवहार करने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कर्मचारी लगभग एक माह से बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहा है, जो कि शासकीय सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

सीधी कलेक्टर ने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी को 7 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने यह भी दोहराया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अमर्यादित व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना अनिवार्य है।

वही इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कार्य के प्रति लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button