धनहा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

IMG 20260401 WA0007 News E 7 Live

धनहा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत धनहा पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, विद्यालय में प्रवेश लेने पहुंचे नन्हें बच्चों का रोली और अक्षत लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जहां एक ओर प्राइवेट स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार कर प्रयास करना पड़ता है, वहीं धनहा पब्लिक स्कूल में पहले ही दिन कई बच्चों का नामांकन होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हेमकांत गुप्ता ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया, जबकि प्रधानाध्यापक विवेक गुप्ता ने उन्हें उपहार प्रदान किए।

प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों का अभिनंदन किया, अभिभावक राजबहोर साकेत ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इस दिन का लंबे समय से इंतजार था और बच्चों का नामांकन होने पर वे बेहद प्रसन्न हैं, प्रधानाध्यापक विवेक ने बताया कि समय से नामांकन प्रक्रिया पूरी कर एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।

इस मौके पर शिक्षक विनय सिंह, अंजली तिवारी, प्रगति गौतम, सुमन विश्वकर्मा, पुष्पांजलि साहू, आरुषी सिंह, भारती विश्वकर्मा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button