मन लगाकर पढ़ो, हम साथ हैं” विधायक टेकाम का भरोसा, “मेहनत से बन सकते हैं कलेक्टर-एसडीएम”शैलेंद्र द्विवेदी का संदेश

IMG 20260401 WA0010 News E 7 Live

“मन लगाकर पढ़ो, हम साथ हैं” विधायक टेकाम का भरोसा, “मेहनत से बन सकते हैं कलेक्टर-एसडीएम”शैलेंद्र द्विवेदी का संदेश

एमपी के सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूरी में बुधवार को “स्कूल चले हम” प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, एसडीएम कुसमी शैलेंद्र द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की बधाई देते हुए कहा कि “आप ही देश का भविष्य और क्षेत्र का गौरव हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें, अगर पढ़ाई या आगे की शिक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझसे सीधे संपर्क करें, आपकी हर संभव मदद की जाएगी।” विधायक के इस आश्वासन से छात्रों और अभिभावकों में सकारात्मक संदेश गया।

वहीं कुसमी एसडीएम शैलेंद्र द्विवेदी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “छात्र, शिक्षक और अभिभावक—इन तीनों की मजबूत कड़ी से ही शिक्षा का स्तर बेहतर होता है।” उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि “अगर आप एसडीएम या कलेक्टर बनना चाहते हैं तो अपने शिक्षकों की बात मानें, माता-पिता के आदर्शों पर चलें और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें। सफलता जरूर मिलेगी।”

इस कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि से दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन किया गया। इसके साथ ही 170 छात्रों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, जबकि 57 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को प्रेरणा मिली।

वही विधायक टेकाम ने आगे कहा कि ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं—जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं या जिनका चयन नवोदय एवं सैनिक विद्यालयों में हुआ है उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के साथ सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके।

यह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम दोपहर लगभग 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button