Sidhi news:हनुमान जन्मोत्सव पर मड़वास में उमड़ी आस्था, भव्य शोभायात्रा से गूंजा क्षेत्र

सीधी: मझौली प्रखंड अंतर्गत मड़वास खंड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य रामचरित मानस पाठ एवं विशाल शोभायात्रा का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हुई, जिसका समापन 2 अप्रैल 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
Sidhi news:1 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें DJ, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारंभ होकर मड़वास बाजार सहित आसपास के गांवों में भ्रमण करती हुई मड़वास तहसील पहुंची और पुनः महावीरन धाम में समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-पाठ एवं स्वागत किया गया।
वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन महावीरन धाम युवा मंडली, बजरंग दल प्रखंड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी एवं उनके परिवार के विशेष सहयोग से संभव हुआ।
Sidhi news:इस आयोजन में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार पांडेय, अंकित सोनी, रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय, रोहिणी रमण मिश्रा, रमेश साहू, पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय, रतन सिंह, पवन यादव, कपिल केसरी, रामभजन जायसवाल, धनेसवेर यादव, निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय, चंद्रेश, प्रिंस, सुधांशु, संदीप, अंबुजेश सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
