सीधी: अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवती ने घर में लगाई फांसी, गांव में छाया मातम

IMG 20260405 WA0000 News E 7 Live

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक और सनसनी में डाल दिया है। महज 24 वर्षीय युवती सीमा विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्राम करौदी का है। मृतका मूल रूप से सुपेला की निवासी थी और वर्तमान में करौदी पाही में रह रही थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे यह दुखद घटना उस समय घटी, जब परिवार के अन्य सदस्य खेत में फसल कटाई के लिए गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी।

परिजनों के मुताबिक, जब वे दोपहर में वापस लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई- युवती फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। यह नजारा इतना भयावह था कि परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बहरी के मर्चुरी सेंटर भेज दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button