रामपुर नैकिन में चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

20260408 212950 News E 7 Live

रामपुर नैकिन में चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में हुए अलग-अलग चार मृत्यु प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को राहत प्रदान करते हुए प्रशासन ने प्रत्येक मामले में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया कि सभी मामलों में शासन के नियमानुसार सहायता प्रदान की गई है।

इसमें पहला मामला 25 फरवरी 2026 का है, जहां कुशमहर निवासी 30 वर्षीय मुखराज कोल की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद मृतक के पिता रामलाल कोल को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जहा दूसरा प्रकरण 8 दिसंबर 2025 का है, जिसमें हनुमानगढ़ निवासी 12 वर्षीय रितेश सिंह की जहरीले कीड़े (सर्पदंश) के कारण मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की माता केशकली सिंह को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

वही तीसरी घटना 19 दिसंबर 2025 की है, जहां हनुमानगढ़ में 72 वर्षीय बब्बू यादव की आग में झुलसकर मृत्यु हो गई थी। बताया गया कि वह घर के पास सूखी नहर में कचरा फेंकते समय फिसलकर आग में गिर गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। इस प्रकरण में उनके पुत्र सुखलाल यादव को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

और चौथा मामला 12 मार्च 2026 का है, जिसमें नौसा निवासी 2 वर्षीय परी सिंह की नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के पिता जग्यभान सिंह को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

जहा एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन आगे भी ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहेगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button