मनगवां में युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने वाले पकड़ाए,नकली सोना बेचने पर हुआ था विवाद, 20 हजार में हुई थी लेनदेन

IMG 20260410 WA0014 News E 7 Live

मनगवां में युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने वाले पकड़ाए,नकली सोना बेचने पर हुआ था विवाद, 20 हजार में हुई थी लेनदेन

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वही जांच में सामने आया कि घटना 4 से 5 दिन पुरानी है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीड़ित राकेश साकेत (28) निवासी ग्राम नदहा से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह साई मंदिर के पीछे बैठा था, तभी गांव के रोहित साकेत अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने युवक को जमकर लाठी, डंडे और बेल्ट से पीटा, जिसका वीडियो सामने आया है।

अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित साकेत सहित अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों का कहना है कि राकेश ने उनकी मां को 20 हजार रुपये में नकली सोना असली बताकर बेच दिया था, इसी बात से नाराज होकर उन्होंने मारपीट की।

वही थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई, पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button