चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 

FB IMG 1775974909501 News E 7 Live

चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 

एमपी के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलरी कला में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते सब कुछ राख में बदल दिया। पीड़ित मोतीलाल पटेल के मुताबिक, उनकी किराना, सब्जी और कोल्डड्रिंक की दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

पीड़ित मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनकी दुकान रेलवे निर्माण कार्य के पास, मोड़ के किनारे स्थित थी, जहां आसपास लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली विभाग की 11 हजार वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और एक बड़ी चिंगारी नीचे गिरी। शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

जहा उन्होंने कहा कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुकान में रखा किराना सामान, सब्जियां, कोल्डड्रिंक और हाल ही में खरीदा गया नया फ्रिज—सब कुछ जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमान के अनुसार करीब 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

पीड़ित मोतीलाल पटेल ने यह भी बताया कि आग सिर्फ दुकान तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के एक-दो खेतों में खड़ी किसानों की फसल भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

वहीं अब चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वही यह हादसा एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे एक गरीब दुकानदार की वर्षों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख हो

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button