अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने धरना देकर सौपा ज्ञापन,सरकार सुप्रिम कोर्ट मे दायर करे पुनर्विचार याचिका

IMG 20260412 WA0016 News E 7 Live

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने धरना देकर सौपा ज्ञापन,सरकार सुप्रिम कोर्ट मे दायर करे पुनर्विचार याचिका

नियुक्त दिनाँक से सरकार दे वरिष्टता

18 अप्रैल को भोपाल में होगा धरना प्रदर्शन

  संजय सिंह मझौली

अध्यापक शिक्षक सयुंक्त मोर्चा के प्रान्तीय आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्टता की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम तय था इस क्रम में विकास खण्ड मझौली के हजारों शिक्षकों ने सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले माॅडल स्कूल मझौली के परिषर मे एकत्रित होकर धरना देते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित कर ज्ञापन जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल पयासी को सौंपा गया एवं सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य पयासी ने कहा कि हम आपकी मागों का समर्थन करते हैं एवं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री एवं विधायक से मिल कर समर्थन पत्र सोपेगें

इसके पूर्व धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक पद्मधर द्विवेदी ने कहा हमारी नियुक्ति तत्कालीन समय के सभी शर्तों एवं नियमों के बाद हुई है आर टी ई का नियम 2009 मे बना और 2010 मे लागू हुआ तो इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम कैसे लागू होगा सरकार हमारा पक्ष पुनर्विचार याचिका दायर कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखे |

प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लिया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है शिक्षक परीक्षा से डरता नहीं है बात शिक्षक के सम्मान के साथ किए जा रहे खिलवाड़ की है ऐसे मजाक को बर्दास्त नहीं किया जाएगा

उसी क्रम में उक्त मांगो को लेकर 18 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के सचिव अम्बरीश गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों को बताया कि मझौली ब्लॉक से शिक्षकों का जत्था रेल्वे स्टेशन मडवास ब्योहारी से सिंगरौली भोपाल ट्रेन एवं रीवा स्टेशन से रेवान्चल एक्सप्रेस से रवाना होगा सभी साथियों से अनुरोध है कि अपनी सुविधा अनुसार उपरोक्त ट्रेनों से यात्रा सुनिश्चित करें

आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं सभी जाबांज साथियो का आभार प्रदर्शन सन्दीपनि विद्यालय के प्राचार्य एवं संगढन के मार्गदर्शक किशन लाल विश्वकर्मा ने किया|

कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता सनत तिवारी राम शरण यादव सिद्धिमुनि गुप्ता अर्चना कचेर अनीता सिंह लक्ष्मी कचेर अरूणा सिंह गोमती सिंह संगीता नामदेव चम्पा सिंह रामकली सिंह अनीता घोरमारे रामकली वर्मा वर्षा टेम्भुल्कर प्रहलाद गुप्ता बाबू लाल कोरी देवेश द्विवेदी शिवशंकर गुप्ता ओम प्रकाश नामदेव प्रवीण यादव वैद्यनाथ सिंह राजेन्द्र गुप्ता राम खेलावन कुशवाहा हरेकृष्ण श्रीवास्तव चन्द्र प्रभा नामदेव सुधा गुप्ता राजेश मिश्रा सुरेन्द्र सिंह मुनीश वैस मनोज वर्मा नरेंद्र तिवारी धीरेन्द्र चतुर्वेदी मितमचंद् डहरवाल अनिल सिंह शिव शरण सिंह देवराज सिंह तरूण दानी रामनारायण साकेत रामानन्द विश्वकर्मा रूद्र प्रताप सिंह

काशी गुप्ता शिव नाथ साकेत रामशरण रैदास राजराखन केवट नानदाऊ पनिका तेजबली सिंह शंकर केवट प्रफुल्ल सिंह दरबारी लाल श्रीवास्तव इन्दल सिंह प्रेम लाल विश्वकर्मा रावेन्द्र गिरी हीरामणि साकेत महीपत बैगा मंगलेश्वर बहेलिया राकेश गुप्ता अवनीश सिंह राजमणि कोल राज बहोर पनिका प्रमोद सिंह सहित हजारों शिक्षक उपस्थित थे |

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button