MP में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाईयों से रचाई शादी, वीडियो शेयर कर धर्म परिवर्तन की दी जानकारी,अब पहुंची थाने

IMG 20260317 WA00531 News E 7 Live

MP में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाईयों से रचाई शादी, वीडियो शेयर कर धर्म परिवर्तन की दी जानकारी,अब पहुंची थाने

छतरपुर जिले के नौगांव में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम समाज की दो चचेरी बहनों ने हिंदू समाज के दो चचेरे भाइयों से करीब एक माह पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी हलचल मच गई थी। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दोनों युवतियों ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और हिंदू धर्म अपना लिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय और परिजनों में आक्रोश फैल गया था।

थाने का हुआ था घेराव

वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों के स्वजन और समाज के लोगों ने नौगांव थाने का घेराव कर दोनों की तलाश करने की मांग की थी। युवतियों के लापता होने और उनके बयान दर्ज न होने के कारण मामला थाने में लंबित बना हुआ था।

थाने पहुंचकर दर्ज कराए बयान

सोमवार को दोनों बहनें अपने-अपने पतियों के साथ नौगांव थाने पहुंचीं। यहां पुलिस की मौजूदगी में उनके माता-पिता और समाज के लोगों के सामने बयान दर्ज किए गए। बयान में दोनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आर्य समाज के रीति-रिवाज से विवाह किया है।

सहमति से शादी, दबाव से इनकार

युवतियों ने अपने बयान में यह भी कहा कि यह विवाह उनकी पूर्ण सहमति से हुआ है और उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। वे अब अपने पतियों के साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहती हैं।

सुरक्षा की मांग, पुलिस का आश्वासन

शादी के बाद दोनों जोड़ों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि सुरक्षा की आवश्यकता पाई जाती है तो नियमानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button