Sidhi news:अमिलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुमशुदा नाबालिग किशोरी सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:थाना अमिलिया पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया है। सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में टीम ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

Sidhi news:थाना अमिलिया क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी घर से रिश्तेदारी में जाने का कहकर निकली थी, जो शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने साइबर सेल की मदद और कठिन परिश्रम से महज 72 घंटों के भीतर किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

कठोर वैधानिक कार्रवाई

Sidhi news:विवेचना के दौरान पाए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संबंधित अपराधों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। किशोरी को वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विशेष भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी), उनि राजमणि अहिरवार, आर. 260 दीपेन्द्र सिंह, आर. 231 अभिषेक चौधरी, महिला आर. 428 संगीता बैस और साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button