Sidhi news:कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 का फरार आरोपी 30 सीसी नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

Sidhi news:सीधी पुलिस जिले में अवैध नशा माफियाओं और फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने वर्ष 2025 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को नशीली कफ सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की टीम निरंतर अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी थी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि वर्ष 2025 के एक मामले में फरार चल रहा आरोपी आकाश जायसवाल (22 वर्ष) क्षेत्र में पुनः सक्रिय होकर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर के बताए स्थान ‘गोपाल दास मंदिर के पीछे, उत्तरी करौदिया’ पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी आकाश जायसवाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप की 30 अवैध शीशियां बरामद की गईं।

Sidhi news:आरोपी अपने पास मौजूद नशीले पदार्थों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

सराहनीय टीम प्रयास

निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय (थाना प्रभारी, कोतवाली),सहयोग एवं योगदान: प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह, प्रधान आरक्षक पालन सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह एवं आरक्षक अनुराग यादव.

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button