Sidhi news:राज्य स्तरीय एनएसएस नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कन्या महाविद्यालय सीधी की छात्राओं की सक्रिय भागीदारी

sidhi news:चित्रकूट शिविर से लौटने पर छात्राओं का हुआ सम्मान
Sidhi news:राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी की छात्रा जासुभा सिंह एवं खुशबू रावत ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यह शिविर 8 मार्च से 14 मार्च तक चित्रकूट में आयोजित किया गया था।
शिविर से लौटने पर महाविद्यालय में छात्राओं का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव ने दोनों स्वयंसेविकाओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Sidhi news:प्राचार्य प्रो. नामदेव ने कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा की भावना का विकास करते हैं। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर मिला, साथ ही टीमवर्क और नेतृत्व के गुणों का भी विकास हुआ।
महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा कौल (राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक), डॉ. देवेंद्र कुमार सोनी, डॉ. दीप्ति सिंह एवं प्रो. प्राची सिंह उपस्थित रहीं।
